Posts

Showing posts from March, 2025

Drumstick or Magic stick?

Image
      आजकल सहिजन (સરગવો) को सुपर फूड के जैसे उपयोग में लिया जाता है। जैसे ये drumstick न हो कर magic stick हो। इसके पाउडर एवं टेबलेट्स अत्यंत लोकप्रिय हैं। बच्चा बच्चा इसके बीज, छाल एवं पत्तों के बारे में जानता है। पर आयुर्वेद के नाम से बेची जा रही इस औषधि के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है ये आप जानते हैं? क्या सच में सहिजन (સરગવો) सुपर फूड है?  क्या सच में इसे हररोज खाना चाहिए?   अगर न्यूट्रिशनिस्ट की मानो तो इसमें बोहोत सारे विटामिंस एवं मिनरल्स हैं। एंटीऑक्सिडेंट एवं एंटीडायाबीटीक है। इससे ताकत बढ़ती है, दांत एवं हड्डियां मजबूत होती हैं, जीम जाने वाले लोगों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इसमें भरपूर प्रोटीन होता है।   पर पर पर...   इस सुपर फूड को आचार्य भावप्रकाश अपने निघंटु में गुडूच्यादी वर्ग में लिखते हैं। मतलब आयुर्वेद तो इसे औषधि मानता है!! सिर्फ फूड नहीं, उससे कहीं ज्यादा।   आयुर्वेद के मतानुसार सहीजन कटु रसात्मक होता है, उसका विपाक भी कटु है, स्वभाव से तीक्ष्ण एवं उष्ण है। तो कफ एवं वात दोष को तो कम करेगा पर ये पित्त एवं रक्त दोष को बढ़ा...